प्लायर किसे कहते हैं

प्रश्न 1. प्लायर किसे कहते हैं ?

उत्तर- प्लायर एक प्रकार का टूल है जिसका प्रयोग कार्य करते समय छोटे-छोटे जॉब या वस्तुओं को पकड़ने, तार को काटने या मोड़ने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 2. प्लायर किस धातु का बना होता है ?

उत्तर- यह कार्बन या कास्ट स्टील के ड्रा फोर्जिंग विधि से बनाए जाते हैं। इसके जॉ हार्ड एवं टैम्पर किये होते हैं। प्लायर की लम्बाई इसकी कुल लम्बाई से ली जाती है।

प्रश्न 3. प्लायर के भाग लिखो।

उत्तर- प्लायर के तीन भाग होते हैं

  1. हैंडिल (Handle)
  2. रिवेट (Rivet)
  3. जॉ (Jaws)

प्रश्न 4. प्लायर कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर- प्लायर छः प्रकार के होते हैं

  1. साइड कटिंग प्लायर (Side Cutting Plier)
  2. लांग नोज प्लायर (Long Nose Plier)
  3. स्लिप ज्वाइंट प्लायर (Slip Joint Plier)
  4. मल्टीग्रिप प्लायर (Multi-grip Plier)
  5. डायगोनल प्लायर (Diagonal Plier)
  6. गैस प्लायर (Gas Plier)

प्रश्न 5.साइड कटिंग प्लायर (Side Cutting Plier) किसे कहते हैं ?

उत्तर- इस प्रकार का प्लायर सभी विभागों में प्रयोग किया जाता है। बिजली के कार्य में जो प्लायर्स प्रयोग किया जाता है उसके हैंडिल पर प्लास्टिक का कवर चढ़ा होता है। इसके दोनों जॉ के बीच में कटिंग ऐज बने होते हैं जो तार काटने के लिए प्रयोग किये जाते हैं।

प्रश्न 6. लांग नोज प्लायर (Long Nose Plier) किसे कहते हैं ?

उत्तर- इस प्लायर के जॉ लम्बे और आगे से नुकीले होते हैं जो किसी तंग स्थान पर किसी पार्ट को पकड़ने के लिए प्रयोग किये जाते हैं। इसका अधिकतर प्रयोग रेडियो और बिजली के पुों में किया जाता है। इसके जा की कटिंग ऐज तार काटने के लिए प्रयोग की जाती है।

प्रश्न 7. स्लिप ज्वाइन्ट प्लायर (Slip Joint Plier) किसे कहते हैं ?

उत्तर- इस प्रकार के प्लायर को दूसरे प्रकार के प्लायर की अपेक्षा अधिक चौड़ाई में खोला जा सकता है। इसके द्वारा बड़े साइज के जॉब को भी पकड़ा जाता है। इसके जॉब में कटिंग ऐज बना होता है, जिससे तार को काटा जा सकता है।

प्रश्न 8. डायगनल प्लायर (Diagonal Plier) किसे कहते हैं ?

उत्तर – यह एक स्पेशल प्लायर होता है। इससे बिजली की तारें काटी जा सकती हैं। इसे बिजली मैकेनिकों के द्वारा प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 9. मल्टीग्रिप प्लायर (Multi-grip Plier) किसे कहते हैं ?

उत्तर- इसे वाटरपम्प प्लायर भी कहते हैं। कार्य के अनुसार इसे कई साइजों में सैट कर लेते हैं। इसे 0” से 2″ के बीच 7 साइजों में सैट किया जा सकता है।

प्रश्न 10. गैस प्लास (Gas Plier) किसे कहते हैं ?

उत्तर – इसके जॉब अन्दर की ओर गोलाई में मुड़े होते हैं तथा अन्दर की गोलाई में दांते कटे होते हैं। गोल जॉब या छोटे पाइप पर यूनिट या साकेट आदि कसते समय इसका प्रयोग किया जाता है।

ये भी पढ़े …….


1- पेंचकस (Screw Driver) किसे कहते है ?

2- प्लायर्स (Pliers) किसे कहते है ?

3- वाइस (Vice) किसे कहते है

4- Math’s Formula pdf

5- Algebra Formula

6- Vernier Height Gauge working principle

7- Zero Error| माइक्रोमीटर की शून्य त्रुटि

8 – ITI Mcq Pdf Downloads all Trads click hear…..

Leave a Comment