गेज किसे कहते हैं | गेज का वर्गीकरण

प्रश्न 1. गेज किसे कहते हैं ?

गेज किसे कहते हैं

उत्तर – वर्कशाप में बनाये गये जॉबों के पार्टी को अगर हम कैलीपर माईक्रोमीटर या अन्य दूसरे यन्त्रों से जाँचते हैं तो समय अधिक लगता है। समय को बचाने के लिए और अधिक सही उत्पादन के लिए जिस यंत्र को प्रयोग किया जाता है, उसे गेज कहते हैं।

गेज एक ऐसा बिना स्केल का तुलनात्मक यंत्र है जिसका प्रयोग प्रायः पार्ट्स का अधिक मात्रा में उत्पादन करते समय निश्चित साइजों को चैक करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 2. गेज से क्या लाभ है ?

उत्तर –गेज से निम्नलिखित लाभ हैं

  1. उत्पादन अधिक मात्रा में करने के लिए गेज का प्रयोग किया जाता है।
  2. गेज से जॉब को बचाने के लिए गेज का प्रयोग किया जाता है।
  3. जांच में समय को बचाने के लिए गेज का प्रयोग किया जाता है।
  4. उत्पादन सस्ता बनाने में भी सहायक होती है।
  5. सुपरवाइजर स्टाक की कम आवश्यकता पड़ती है।
  6. कम कुशल कारीगर द्वारा काम लिया जा सकता है।

प्रश्न 3. गेज किस धातु की बनी होती है ?

उत्तर- गेज प्रायः एलाय स्टील से बनाई जाती है और इसके गेजिंग प्वाइण्टों को हार्ड व टेम्पर कर दिया जाता है। –

प्रश्न 4. गेज का वर्गीकरण कितने ग्रुपों में किया जा सकता है ?

गेज का वर्गीकरण तीन ग्रुप में किया जा सकता है

  1. वर्कशाप गेज (Workshop gauges) – इस गेज का प्रयोग वर्कशाप में किया जा सकता है। इसकी शुद्धता 0.0005″ या 0.0025″ m.m. में बनाई जाती है।
  2. इन्स्पैक्शन गेज (Inspection gauges) – इस गेज का प्रयोग बहुत ही कुशल कारीगरों द्वारा किया जाता है। वर्कशाप गेज द्वारा बनाये गये जॉब का निरीक्षण इस गेज द्वारा किया जाता है। यह .0003 ड्रिग्री इंच की शुद्धता से बनाई जाती है। से
  3. मास्टर गेज (Master gauges) – ये गेज बहुत कम प्रयोग में लाई जाती है। इसके द्वारा इन्सपैक्शन गेज की जांच की जाती है। यह .0001 इंच की शुद्धता से बनाई जाती है। इसे रिकरेस गेज भी कहते हैं।

प्रश्न 6. सिलिंड्रिकल प्लग गेज और थ्रेड प्लग गेज किसे कहते हैं ?

उत्तर – सिलिंड्रिकल प्लग गेजः– यह सीधे गोलाकार छिद्र जांचने के लिए प्रयोग में लाई जाती है।
थ्रेड प्लग गेज :- यह थ्रेडिड छिद्र अथवा नट को चैक करने के लिए प्रयोग में लाई जाती है।

प्रश्न 7. टेपर प्लग गेज या फार्म प्लग गेज किसे कहते हैं?

उत्तर – टेपर प्लग गेज :- यह किसी जॉब की टेपर में बने छिद्र को जांचने के काम आती है।
फर्म प्लग गेज :- यह किसी विशेष कार्य के लिए बनाई जाती है। जैसे स्क्वायर तथा 6 या 8 पहल जॉब के लिए 6 या 8 पहल वाली गेज प्रयोग में लाई जाती है।

iti drawing paper 2019 2nd year

से भी पढ़े…..

  1. What is Projection ? How many types of projection 2021
  2. Drawing Instruments and Conventional Lines
  3. Workshop & Calculation में पूछे जाने वाले बहुविकल्पिक प्रश्न 2021
  4. WSC 1st year MCQ Modal Question paper 2021
  5. Electrician 1st year MCQ in English & Hindi 2021
  6. ITI 2nd Year Electrician Theory Objective Question 2021
  7. Diesel MCQ Question and Answer in Hindi 2021
  8. वेल्डिंग के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

1st angle orthographic projection in hindi