थ्रेडस (Threads) किसे कहते हैं |ये कितने प्रकार के होते है

थ्रेडस (Threads) किसे कहते हैं |ये कितने प्रकार के होते है

ITI Question | Orthographic Projection | Drawing Paper

प्रश्न 1. चूड़ियाँ या थ्रेडस (Threads) किसे कहते हैं ?

उत्तर– किसी गोल जॉब की बाहरी या भीतरी सतह पर एक समान दूरी से लगातार आगे बढ़ती हुई घुमावदार एवं झुकी हुई झिर्रियों को चूड़ियाँ कहते हैं। जबकि बाहरी सतह पर कटी चूड़ियों को बाहरी चूड़ी जैसे वोल्ट, स्टैड आदि और गोल छिद्र में कटी चूड़ियों को भीतरी चूड़ियाँ कहते हैं।

प्रश्न 2. चूड़ियों के प्रयोग के बारे में लिखो ?

उत्तर– चूड़ियों के निम्नलिखित लाभ हैं

  1. कल पुर्जी को जोड़ने के लिए।
  2. थोड़ी शक्ति से भारी वजन उठाने के लिए।
  3. सूक्ष्म माप को लेने के लिए जैसे माइक्रोमीटर।
  4. शक्ति एवं दिशा परिवर्तन के लिए।
  5. सूक्ष्म एडजस्टमेंट के लिए।

प्रश्न 3. चाल एवं बनावट के विचार से चूड़ियाँ कितने प्रकार की होती हैं ?

उत्तर- तीन प्रकार की होती हैं।

  1. राइट हैंड ऐडस (Right Hand Threads)
  2. लैफ्ट हैंड थ्रेडस (Left Hand Threads)
  3. टेपर थ्रेडस (Taper threads)

प्रश्न 4. राइट, लैफ्ट, टेपर थ्रेडस के बारे में आप क्या जानते हैं ?

उत्तर –

1- राइट हैंड ऐडस – जो चूड़ियाँ घड़ी की सुई की दिशा में घुमाते समय कसी जाए इसे राइट हैंड भेंडस कहते हैं।

2- लैफ्ट हैंड ऐडस – जो चूड़ियाँ घड़ी की सुई की विपरीत दिशा में घुमाते समय कसी जायें उसे लैफ्ट हैंड थ्रेडस कहते हैं। इन चूड़ियों का झुकाव बायीं ओर होता है।

3- टैपर ऐडस – यह चूड़ियाँ गोलाकार टेपर सतह पर कटी होती हैं।

प्रश्न 5. स्क्रू थ्रेडस के पार्ट लिखो।

उत्तर- इसके निम्नलिखित पार्ट हैं-

 थ्रेडस  (Threads) किसे कहते हैं
  1. बड़ा व्यास (Major Diameter)– स्क्रू बोल्ट में वह आउट साइड डाइमीटर और नट के थ्रेड में वह फुल डाइमीटर होता है ।
  2. छोटा व्यास (Minor Diameter)-यह किसी स्क्रू थ्रेड का सबसे छोटा डायमीटर होता है। बाहरी चूड़ियाँ जैसे स्क्रू, बोल्ट में इसको कोर या रूट डायमीटर और अदरूनी चूड़ियाँ जैसे नट में इसको साइड डायमीटर कहते हैं।
  3. पिच डायमीटर (Pitch Diameter) – यह स्क्रू की चूड़ी का काल्पनिक सिलेंडर का वह व्यास है जिसकी सतह चूड़ियों में से ऐसे बिन्दुओं से गुजरती है जहां चूड़ियों की मोटाई और खाली स्थान की चौड़ाई एक समान है। यह काल्पनिक व्यास होने के कारण दिखाई नहीं देता।
  4. पिच (Pitch) – एक चूड़ी के सेंटर से दूसरी चूड़ी के सेंटर के बीच की दूरी को पिच कहते हैं।
  5. लीड (Lead) – स्क्रु थ्रेड एक चक्कर में जितनी दूरी तय करता है वह उसकी लीड कहलाती है। सिंगल स्टार्ट में लीड और पिच बराबर होती है। डबल स्टार्ट चूड़ी में लीड पिच से दुगनी हो जायेगी। इस प्रकार तीन मुंह की चूड़ी की लीड तीन गुना हो जायेगी।
  6. क्रेस्ट (Crest) – थ्रेड की ऊपरी सतह जहां दोनों साइड मिलती हैं उसे क्रेस्ट कहते हैं।
  7. रूट (Root) – चूड़ी के नीचे वाली सतह जहां दोनों साइड मिलती है, उसे रूट कहते हैं।
  8. साइड (Side) – जहां रूट और क्रेस्ट मिलते हैं उसे साइड कहते हैं। ।
  9. चूड़ी का कोण (Angle of Thread)-स्क्रू ग्रेड की दोनों साइड आपस में मिलने के बाद जो कोण बनता है उसे चूड़ी का कोण कहते हैं।
  10. हैलिक्स कोण (Helical Angle) – चूड़ी के झुकाव के कोण या पिच डायमीटर पर चूड़ी के हैलिक्स द्वारा बने कोण को हैलिक्स कोण कहते हैं।
  11. पिच की गहराई (Depth of Thread) – चूड़ी के क्रेस्ट और रूट के बीच की लम्ब रूप में मापी गई दूरी को चूड़ी की गहराई कहते हैं।
  12. थ्रेड की संख्या (Number of Thread) – इससे अभिप्राय है एक इंच लम्बाई में चूड़ियों की संख्या।
  13. थ्रेड की मोटाई (Thickness of Thread) – यह पिंच लाइन पर या उसके समानान्तर थ्रेड के दो साइड की दूरी होती है।

प्रश्न 6. कार्य और आकार के अनुसार थ्रेड्स कितने प्रकार की होती हैं ?

उत्तर – कार्य और आकार के अनुसार थ्रेड्स छः प्रकार की होती हैं :-

1- वी थ्रेड (V Thread)
2- स्क्वायर थ्रेड (Square Thread)
3- एकमे थ्रेड (Acmme Thread)
4- वार्म थ्रेड (Worm Thread)
5- नकल थ्रेड (Knuckle Thread)
6- बट्रेस थ्रेड (Buttress Thread)

प्रश्न 7. वी श्रेड (V Thread) किसे कहते हैं ?

उत्तर- यह चूड़ियाँ, खराद, मिलिंग, थ्रेड मिलिंग, टेप व डाई द्वारा काटी जाती हैं। इनकी आकृति अक्षर V की तरह होती है। यह चूड़ी फास्टपिग के लिए प्रयोग होती है और यह थ्रेड कोण के अनुसार निम्नलिखित स्टड की होती है
(क) मीट्रिक थ्रेड (Metric Thread)
(ख) इंटरनेशनल स्टेण्डर्ड थ्रेड (International Standard Thread)
(ग) ब्रिट्रिश स्टैण्डर्ड विटवर्थ श्रेड (British Standard withworth thread or B. S.W.)
(घ) ब्रिट्रिश स्टेण्डर्ड फाइन थ्रेड (British Standard Fine Thread or B. S. F. Thread)
(ड) ब्रिट्रिश एसोसिएशन थेड़ (British Association Thread or B. A. Thread)
(च) ब्रिट्रिश स्टैण्डर्ड पाइप थ्रेड या गैस पाईप थ्रेड (British Standard Pipe Thread or B. S. P. or G.S. P)
(छ) सैलर थ्रेड (Seller Thread)

प्रश्न 8. मीट्रिक थ्रेड (Metric Threads) किसे कहते हैं ?

थ्रेडस  (Threads) किसे कहते हैं

उत्तर – यह चूड़ियाँ भारतीय मानक संस्था एवं बड़े राष्ट्रीय मानकीकारण संस्था पर आधारित हैं। इन चूड़ियाँ का इनक्लुडी कोण 60 होता है। ये चूड़ियाँ 0.25 से 300 मि० मी० तक व्यासों में पाई जाती हैं। इन चूड़ियों को प्रकट करने के लिए M अक्षर के साथ चूड़ी का व्यास और पिच लिखते हैं।

जैसे M8 x 1.25
M8 x 1.00 आदि

यदि किसी साइज के साथ पिच न लिखा हो तो समझना चाहिए कि कोर्स पिच वाली चूड़ी है। जैसे- M8 को M8 x 1.25 समझना चाहिए। कोण Angle 60° गहराई (Depth) 6134 P

प्रश्न 9. इण्टरनेशनल स्टैण्डर्ड थ्रेड (International Standard Thread) क्या है ?

उत्तर –यह मीट्रिक प्रणाली पर आधारित चूड़ी है। इसका रूट गोल व क्रेस्ट फ्लेट होता है। सन् 1898 में इस चूड़ी को फ्रांस और इन्टरनेशनल देशों ने अपनाया। इसका सन्निहित कोण 60°का होता है।
Pith =m.m.
चुड़ी की गहराई d = 0.6495xP
क्रेस्ट की चौड़ाई =P/8

प्रश्न 10. बिट्रिश स्टैंडर्ड विटवर्थ श्रेड क्या है ?

उत्तर- वर्कशाप में प्रायः इस प्रकार की चूड़ियाँ ही प्रयोग में लाई जाती हैं। साधारणं कार्यों उत्तर के लिए इसे ही नट-बोल्ट के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इसका आविष्कार सन् 1841 में सर जोसेफ विटबर्थ (Sir Joseph Whitworth) ने किया और इन्हीं के नाम पर इस चूड़ी का नाम विटवर्थ रखा गया।

थ्रेडस  (Threads) किसे कहते हैं

कोण (Angle) = 55°
पिच (Pitch) =1/No. of TPI
गहराई (Depth) = 0.603 P
त्रिज्या (Radius) = 0.1373 P

प्रश्न 11. ब्रिट्रिश स्टैंडर्ड फाइन थ्रेड किसे कहते हैं ?

उत्तर – यह B.S. W. की अपेक्षा अधिक बारीक चूड़ियाँ कटी होती हैं ये चूड़ियाँ अधिकतर आटोमोबाइल, ऐयर प्लेन और मशीन टुल्स में वहां पर प्रयोग की जाती है जहां पर फाईन पिच की आवश्यकता हो।
कोण (Angle) = 55°
पिच (Pitch) =1/ No. of TP1
गहराई (Depth) = .0603 P
त्रिज्या (Radius) = (0.1373) P

प्रश्न 12. ब्रिटिश एसोसिएशन थ्रेड किसे कहते हैं ?

उत्तर –इन चूड़ियों का अधिकतर प्रयोग इन्स्टूमेन्ट घड़ियों, इलैक्ट्रिकल पार्ट, रेडियो, टी०वी वायरलैस पार्ट्स में प्रयोग किया जाता है। यह चूड़ी बहुत ही बारीक होती है। 1/4″ या 6 मी० से कम व्यास के लिए प्रयोग की जाती हैं। यह चूड़ियाँ 0 से 25 नम्बर तक होती हैं। 0 से 10 नम्बर तक की B.A. चूड़ियाँ अधिक प्रयोग में लाई जाती हैं।

थ्रेडस  (Threads) किसे कहते हैं

कोण (Angle) = 47.5
पिच (Pitch) =1 /No. of TPI
गहराई (Depth) =6P
त्रिज्या (Radius) =2×2/11

प्रश्न 13. ब्रिट्रिश स्टैंडर्ड पाईप थ्रेड (British Standard Pipe Thread B.S P.) किसे कहते हैं ?

उत्तर – ये चूड़ियाँ B.S.W चूड़ियों के समान होती हैं। इनका पिच बहुत अधिक फाईन होता है। इस प्रकार की चूड़ियों का प्रयोग स्टीम पाईप, लाइन प्रेशर, गैस पाईप लाइन तथा हाई प्रेशर वाली पानी की लाइनों के लिए प्रयोग में लाई जाती हैं।
कोण (Angle) = 55°
पिच (Pitch) =1/No.of TPI
गहराई (Depth) = .6403 P
त्रिज्या (Radius) = .1373P

प्रश्न 14. सैलर थ्रेड (Seller Thread) किसे कहते हैं ?

उत्तर – इन चूड़ियों को अमेरिकन नेशनल थ्रेड के नाम से भी जाना जाता है। इन चूड़ियों को अमेरिकन स्टैण्डर्ड इन्स्टीट्युट की मान्यता प्राप्त है। ये कोर्स और फाईन दो ग्रेडों में पाई जाती है। इसके रूट और क्रेस्ट चपटे होते हैं। कोर्स ग्रेड की चूड़ियों का प्रयोग साधारण कार्यों के लिए किया जाता है और फाईन ग्रेड की चूड़ियाँ वहां प्रयोग की जाती हैं जहां पर कम्पन होती हैं।
कोण (Angle) = 60°
गहराई (Depth) = .6495 P
प्लेट की मोटाई (Width of Plat) = .125P

प्रश्न 15. स्क्वायर थ्रेड (Square Thread) किसे कहते हैं ?

उत्तर- ये चूड़ियाँ बहुत ही मजबुत होती हैं। स्क्वायर थ्रेड की साइडे समकोण होती हैं। यह चूड़ियाँ भारी वजन शक्ति संचारण के लिए किया जाता है। इसका अधिकतर प्रयोग वाइस स्पिण्डल, हैण्ड प्रेस, स्क्रू जैक आदि पर किया जाता है।
साइड (Side) = अक्ष के लम्बवत
गहराई (Depth) = 05P
प्लेट की मोटाई (Worth of Flat) = 0.5P
स्पेस की मोटाई (Width of space) = .5P

प्रश्न 16. ऐकमे थ्रेड (Acme Thread) किसे कहते हैं ?

उत्तर- यह चूड़ियाँ बहुत ही मजबूत होती है। जिसका अधिकतर प्रयोग पावर ट्रांसमीशन में किया जाता है। जैसे लेथ मशीन के लीड स्क्रू पर इसकी चूड़ियाँ बनाई जाती हैं। जिससे स्प्लिट नट को असानी से संलग्न और अलग करके आटोमेटिक फीड दी जा सकती है

थ्रेडस  (Threads) किसे कहते हैं

कोण (Angle) =29°
क्रेस्ट (Crest) = .3707 P
रूट (Root) = .3707P-0052
गहराई (Depth) = .5Pt.01″

प्रश्न 17. वार्म ऐड (Worm Thread) किसे कहते हैं ?

उत्तर – यह देखने में एकमे थ्रेड की तरह होती है। इसे ब्राऊन एण्ड वार्म थ्रेड भी कहते हैं। इस चुड़ी की गहराई कुछ अधिक होती है तथा रूट व क्रेस्ट एकमे चूड़ी की अपेक्षा कम चौड़े होते हैं।
कोण (Angle) =29°
चुड़ी की गहराई (Depth) = 0.6866 x P
रूट (Root) = 0.32x P
क्रेस्ट (Crest) = 0.335xP

प्रश्न 18. नक्कल थ्रेड (Kunckle Thread) किसे कहते हैं ?

उत्तर –इस थ्रेड के रूट व क्रेस्ट अर्धगोल होते हैं। इन चूड़ियों का अधिकतर प्रयोग रफ कार्यों के लिए किया जाता है। यह रेलवे कपलिंग और शीशे की बोतलों के सिरों पर किया जाता है। ।

थ्रेडस  (Threads) किसे कहते हैं

गहराई (Depth) = 0.5xP
त्रिज्या (Radius) =0.25xP

प्रश्न 19. बटट्रेस थ्रेड (Buttress Thread) किसे कहते हैं ?

उत्तर – इस चूड़ी का वहां पर प्रयोग किया जाता है जहां पर एक ही दिशा में अधिक दबाव पड़ता है। जैसे क्विक रिलीज वाईस स्क्रू जैक तथा रेचैट आदि में इस चूड़ी की एक साइड अक्ष के समकोण पर होती है।

थ्रेडस  (Threads) किसे कहते हैं

कोण (Angle) = 45°
रूट (Root) =P/8 or Px P.125
गहराई (Depth) = 0.75 x P

ये भी पढ़े …….

  1. पेचकस या स्क्रू डाइवर (Screw Driver) किसे कहते हैं ?
  2. पेचकस किस धातु का बना होता है ?
  3. स्क्रू कितने प्रकार के होते हैं ?
  4. वाइस (Vice) किसे कहते है
  5. प्लायर्स (Pliers) किसे कहते है ?
  6. हैमर किसे कहते हैं ?
  7. हैमर किस धातु का बना होता है ?
  8. हथौड़ों की औसतन लम्बाई और वजन के बारे में आप क्या जानते हैं ?
  9. स्पेनर्स किसे कहते हैं ?
  10. स्पेनर किस धातु के बनाये जाते हैं ?
  11. सेट स्पेनर किसे कहते हैं ?
  12. ऐलन की (Allen Key) किसे कहते हैं ?

ITI Question | Orthographic Projection | Drawing Paper