![what is transmission in hindi 2022](https://itiquestionbank.com/wp-content/uploads/2022/02/what-is-transmission-in-hindi-2022.jpg)
what is transmission in hindi 2022
प्रश्न 1- ट्रान्समीशन आफ पावर किसे कहते हैं ?
उत्तर – जब किसी पावर को एक स्थान से दूसरे स्थान या एक पार्ट से दूसरे पार्ट तक ट्रान्समिट (परिवर्त) किया जाता है, तो इसे ट्रान्समीशन आफ पावर कहते हैं।
प्रश्न 2- मशीनों को पावर कितनी विधियों द्वारा दी जा सकती है ?
उत्तर – मशीनों को पावर दो विधियों द्वारा दी जा सकती है-
अलग मोटर लगाकर (By Individual Motor) – इसमें प्रत्येक मशीन के साथ अलग-अलग मोटर लगी होती है, जिससे पावर को बोल्ट या चेन गेयर द्वारा परिवर्तित करके मशीन से स्पिण्डल को चलाया जाता है।
मेन शाफ्ट और काउण्टर शाफ्ट द्वारा (By Main Shaft and Counter shaft) – इसमें कई मशीनों को ग्रव में एक लाइन में फिट कर दिया जाता है और प्रत्येक मशीन को एक काउण्टर शाफ्ट के बोल्ट या चेन से जोड़कर पावर दी जाती है। काउण्टर शाफ्ट को बोल्ट या चेन के द्वारा मोटर के साथ जोड़कर पावर दी जाती है।
प्रश्न 3- पावर को ट्रांसमिट (परिवर्तन) करने के कौन-कौन से साधन हैं ?
उत्तर – पावर को ट्रांसमिट करने के निम्नलिखित साधन हैं
- शाफ्ट (Shaft)
- पुली (Pulley)
- बेल्ट (Belt)
- चैन (Chain)
- गेयर (Gear)
- बियरिंग (Bearing)
प्रश्न 4- शाफ्ट से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर – शाफ्ट लोहे की राड की बनाई जाती है। इसका मुख्य कार्य पावर को ट्रांसमिट करना होता है। इसके लिए पुली या गेयर आदि को फिट कर दिया जाता है जिससे उसकी चाल के साथ पुली या गेयर को भी घुमाया जाता है। इसको सहारा देने के लिए बियरिंग का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 5- शाफ्ट किस धातु की बनी होती है ?
उत्तर – छोटे साइज की शाफ्ट मीडियम कार्बन स्टील और बड़ी शाफ्ट माइल्ड स्टील की बनी होती है।
प्रश्न 6- शाफ्ट को अधिक से अधिक कितना लम्बा बनाया जाता है ?
उत्तर- शाफ्ट को सात मीटर से अधिक लम्बा नहीं बनाया जाता।
प्रश्न 7- कार्य के अनुसार शाफ्ट कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर- शाफ्ट चार प्रकार की होती है
- मेन शाफ्ट (Main Shaft)
- काउण्टर शाफ्ट (Counter Shaft)
- केंक शाफ्ट (Crank shaft)
- स्प्लाइन शाफ्ट (Spline Shaft)
प्रश्न 8- मेन शाफ्ट किसे कहते हैं ?
![what is transmission in hindi 2022](https://itiquestionbank.com/wp-content/uploads/2022/02/main-shafts.jpg)
उत्तर – इस शाफ्ट को तब प्रयोग किया जाता है जब एक ही शाफ्ट से कई मशीनों को पावर देनी हो। इसके लिए शाफ्ट को मोटर के साथ वेल्ट या चेन के द्वारा जोड़ा जाता है। इस शाफ्ट पर कई पुलियां फिट रहती हैं जिससे पावर को काउण्टर शाफ्ट पर परिवर्तित कर दिया जाता है और काउण्टर शाफ्ट से पावर को मशीन से स्पिण्डल तक ले जाकर मशीनों को चलाया जाता है।
प्रश्न 9- काउण्टर शाफ्ट किसे कहते हैं ?
![what is transmission in hindi 2022](https://itiquestionbank.com/wp-content/uploads/2022/02/counter-shaft-1024x579.jpg)
उत्तर- इस प्रकार की शाफ्ट का प्रयोग वहां किया जाता है जहां पर ग्रुप में लगी हुई मशीनों को एक ही मेन शाफ्ट से पावर देनी होती हो । मेन शाफ्ट से पावर काउण्टर शाफ्ट और काउण्टर शाफ्ट से पावर को मशीन तक ट्रांसमिट किया जाता है। –
प्रश्न 10- क्रैंक शाफ्ट (Crank Shaft) किसे कहते हैं ?
![what is transmission in hindi 2022](https://itiquestionbank.com/wp-content/uploads/2022/02/crank-shaft.webp)
उत्तर- इस प्रकार की शाफ्ट की चाल उत्केन्द्र होती है। इसका अधिकतर प्रयोग आटोमोबाइल इंजनों में किया जाता है।
प्रश्न 11. स्प्लाइन शाफ्ट किसे कहते हैं ?
उत्तर- इस प्रकार की शाफ्ट की परिधि पर अक्ष के समानान्तर लम्बाई में कई स्लाट बने होते हैं जिन्हें स्प्लाइन शाफ्ट कहते हैं। इस शाफ्ट का प्रयोग आटोमोबाइल्स में किया जाता है।
ये भी पढ़े …….
- Applied Mathematics -I(B) papers second semester
- Applied Mathematics-1 question papers 20/01/2022
- UP Polytechnic previous year question paper pdf download
- Applied Physics Question paper pdf 2022
Physics Paper pdf | Chemistry Paper pdf | TOM Paper pdf | Polytechnic Drawing | ITI Paper pdf
what is transmission in hindi 2022,what is transmission in hindi 2022,what is transmission in hindi 2022,what is transmission in hindi 2022,what is transmission in hindi 2022,what is transmission in hindi 2022,what is transmission in hindi 2022,,what is transmission in hindi 2022,