हैमर किसे कहते हैं | हैमर किस धातु का बना होता है

हैमर किसे कहते हैं |हैमर किस धातु का बना होता है

 हैमर किसे कहते हैं

प्रश्न 1. हैमर किसे कहते हैं ?

उत्तर – यह वर्कशाप, फिटर शाप और दैनिक जीवन में चोट मारने के लिए उपयोग होने उत्तर वाला बहुत ही महत्त्वपूर्ण औजार है। इसकी पहचान उसके आकार एवम् भार से की जाती है।

प्रश्न 2. हैमर किस धातु का बना होता है ?

उत्तर –हेमर प्रायः हाई कार्बन स्टील का बना होता है। इसके फेस और पेन को हार्ड व टैम्पर उत्तर कर दिया जाता है।

प्रश्न 3. हैमर के कितने भाग (Parts) होते हैं ?

उत्तर – हैमर के छ: भाग होते हैं

  1. पेन (Pane) – यह हैमर का ऊपरी भाग है।
  2. फेसे (Face)– यह हैमर का वह भाग होता है जिससे चोट मारी जाती है।
  3. आई होल (Eye Hole)– हैमर के जिस भाग में हैंडिल डाला जाता है, उसे आई होल कहते हैं।
  4. हैड (Head) -फेस के ऊपर के हिस्से को हैड कहते हैं।
  5. हैंडिल (Handle) -इसे आम भाषा में दस्ता भी कहते हैं। यह प्रायः लकड़ी का बना होता हैंडिल कहते हैं।
  6. वेज (Wedge)– जिम तरफ से हैंडिल डाला जाता है उसकी दूसरी तरफ को वेज कहते हैं।

प्रश्न 4. हथौड़ों की औसतन लम्बाई और वजन के बारे में आप क्या जानते हैं ?

उत्तर – औसतन हथौड़े की लम्बाई 250 से 350 मि. मी., हल्के हथौड़ों की लम्बाई 200 से 260 मि. मी., भारी हथौड़े की लम्बाई 386 से 450 मि. मी. होती है। हल्के तथा मार्किंग के लिए 0.11 से (0.33 कि. ग्राम भार, भारी कार्य के लिए 0.33 कि. ग्राम से 0.45 कि. ग्राम, तथा 0.91 कि. ग्राम भार वाले हथौड़े प्रयोग में लाये जाते हैं।

प्रश्न 5. हथौड़े (हैमर) का उपयोग करते समय किन-किन सावधानियों को बरतना चाहिए ?

उत्तर – निम्नलिखित सावधानियां हैमर के उपयोग में बरतनी चाहिए

  1. हथौड़े का हत्था ढीला नहीं होना चाहिए।
  2. बिना Wedge लगे हैमर का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  3. टूटे हुए हैंडिल या फैले फेस वाले हैमर का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  4. हैमर से चोट लगाते समय चोट लगाने वाले स्थान को देखना चाहिए न कि हैमर की ओर।
  5. पूरी चोट के लिए हैमर के हत्थे को अन्त में पकड़ना चाहिए।
  6. हैमर अथवा हैंडिल के किसी भाग पर तेल आदि नहीं लगा होना चाहिए।

ये भी पढ़े …….


1- पेंचकस (Screw Driver) किसे कहते है ?

2- प्लायर्स (Pliers) किसे कहते है ?

3- वाइस (Vice) किसे कहते है

4- Math’s Formula pdf

5- Algebra Formula

6- Vernier Height Gauge working principle

7- Zero Error| माइक्रोमीटर की शून्य त्रुटि

8 – ITI Mcq Pdf Downloads all Trads click hear…..