एडजस्टेबल रेंच किसे कहते हैं | ITI prectical viva Question

एडजस्टेबल रेंच किसे कहते हैं

Adjustable Ranch

 एडजस्टेबल रेंच किसे कहते हैं

प्रश्न 1. एडजस्टेबल रेंच किसे कहते हैं ?

उत्तर- यह एक तरह का रेंच होता है जो स्पेनर का ही कार्य करता है। अन्तर इतना होता है कि इसे आवश्यकतानुसार खोला व बन्द किया जा सकता है। स्लेवर व स्पेनर को छोड़कर इसका साइज कुल लम्बाई से लिया जाता है।

प्रश्न 2. एडजस्टेबल रेंच कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर- ये पाँच प्रकार के होते हैं

  1. स्लैब्रान स्पैनर या स्क्रू रेंच (Slabran Spanner or Screw Wrench)
  2. मंकी रेंच (Monkey Wrench)
  3. पाईप रेंच (Pipe Wrench)
  4. चैन रेंच (Chain Wrench)
  5. स्टेप रेंच (Stap Wrench)

प्रश्न 3. स्लैबर्न स्पेनर या स्क्रू रेंच किसे कहते हैं ?

उत्तर – इस रेंच को ओपन एण्ड एडजस्टेबल रेंच भी कहते हैं। यह कई साइजों में मिलते हैं। यह रेंच अधिक भाग में प्रयोग किया जाता है। इसके मूवेबल जॉ पर एकमी थ्रेड बर्न का प्रयोग किया जाता है जिसके द्वारा यह आगे पीछे चलता है।

प्रश्न 4. मंकी रेंच (Monkey Wrench) किसे कहते हैं ?

उत्तर – यह एक प्रकार का एडजस्टेबल रेंच है। इसकी बनावट में दो जॉब होते हैं। एक जॉ फिक्स्ड होता है, दूसरा मूवेबल। इसको आवश्यकतानुसार सैट किया जा सकता है। जहाँ पर भिन्न-भिन्न साइज के नट व बोल्ट खोलने हों वहाँ पर इसका इसका प्रयोग किया जाता है। –

प्रश्न 5. पाईप रेंच (Pipe Wrench) किसे कहते हैं ?

उत्तर – इस प्रकार के रेंच में दो जॉ होते हैं। एक जॉ फिक्सड रहता है और दूसरा एडजस्टेबल । जॉ को एक नट की सहायता से आगे-पीछे एडजस्ट किया जा सकता है। उसे कार्य के अनुसार सैट किया जा सकता है। इसके दोनों जॉ पर दांते कटे होते हैं जिससे अच्छी पकड़ की जा सकती है। इसका साइज पूरी लम्बाई से लिया जाता है। ये प्रायः 300 मि०मी०, 350 मि० मी० या 400 मि. मी. के होते हैं। इसे पाईप फिटिंग के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके ऊपर की लम्बाई को हैवी ड्यूटी पाईप रेंच कहते हैं। ये 1200 मि. मी. तक के मिलते हैं

प्रश्न 6. चेन रेंच (Chain Wrench) किसे कहते हैं ?

उत्तर – यह रेंच भी पाईप रेंच की भांति बड़े-बड़े साईज के पाईप को खोलने व कसने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें एक रॉड के सिरे पर दो प्लेटें लगी होती हैं जिसके सिरे पर नोचिज अथवा दांते कटे होते हैं। इन प्लेटों के साथ रिवेट द्वारा चेन लगी होती है। चेन को एक खांचे में कसकर घुमाया जाता है।

प्रश्न 7. स्टेप रेंच (Stap Wrench) किसे कहते हैं ?

उत्तर – प्रायः देखा गया है कि पाईप रेंच या चैन रेंच का प्रयोग करने से पाइप पर दाग पड़ जाते हैं तथा नरम धातु से पाइप दब जाते हैं। इसके बचाव के लिए स्टेप रेंच प्रयोग में लाये जाते हैं। इसके हैड के सिरे पर कैनवस बैल्ट लगी होती है तथा एक क्लिप लगा होता है जिससे बैल्ट को घुमाकर पाईप को कसा जाता है।

प्रश्न 8. स्पेन अथवा रेंच का प्रयोग करते समय कौन-कौन-सी सावधानियां बरतनी चाहिएं ?

उत्तर – स्पेन अथवा रेंच को प्रयोग करते समय निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिएं।

  1. स्पेनर को नट व बोल्ट के साइज के अनुसार प्रयोग करना चाहिए।
  2. कभी भी मैले स्पेनर का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  3. रेंच को कभी भी हैमर के स्थान पर प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  4. स्पेनर के मुँह और हैंडिल पर चिकनाहट नहीं लगी होनी चाहिए।
  5. जंग लगे नट बोल्ट को खोलने से पहले उस पर मिट्टी का तेल लगा लेना चाहिए।
  6. स्पेनर या रेंच पर आवश्यकता से अधिक ताकत नहीं लगानी चाहिए।

ये भी पढ़े …….


1- पेंचकस (Screw Driver) किसे कहते है ?

2- प्लायर्स (Pliers) किसे कहते है ?

3- वाइस (Vice) किसे कहते है

4- Math’s Formula pdf

5- Algebra Formula

6- Vernier Height Gauge working principle

7- Zero Error| माइक्रोमीटर की शून्य त्रुटि

8 – ITI Mcq Pdf Downloads all Trads click hear…..