machine safety in hindi

machine safety in hindi
machine safety in hindi

प्रश्न 1. सुरक्षा से आपका क्या अभिप्राय है ?

 उत्तर- वर्कशाप में कार्य करते समय दुर्घटनाओं से बचाव के लिए एवं कार्य को समय पर पूर्ण करने के लिए जो सावधानियां प्रयोग की जाती हैं, उन्हें सुरक्षा के नाम से जाना जाता है ।

प्रश्न 2. सुरक्षा सावधानियों को हम कितने भागों में बांट सकते हैं ?

उत्तर- इन्हें तीन भागों में बाट सकते हैं

1. अपनी सुरक्षा (Self Safety)

2. साधारण सुरक्षा (General Safety)

3. मशीन सुरक्षा (Machine Safety)

प्रश्न 3. अपनी सुरक्षा से क्या अभिप्राय है ?

 उत्तर – अपनी सुरक्षा हेतु निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिएं

1. वर्कशाप में कभी ढीले कपड़े पहनकर नहीं आना चाहिए।

 2. वर्कशाप में नंगे पांव या चप्पल पहन कर नहीं आना चाहिए। 

3. कार्य करते समय मन एकाग्रचित्त रहना चाहिए। जिससे

4. मशीन पर कार्य करते समय घड़ी, अंगूठी, टाई, कड़ा नहीं पहनना चाहिए उलझ कर दुर्घटना हो सकती है।

5. जब किसी मशीन के बारे में ज्ञान न हो तो उसे नहीं छूना चाहिए। 6. वर्कशाप में किसी प्रकार की कोई हरकत नहीं करनी चाहिए। 

7. मशीन के कटे बुरादे को हाथ से नहीं हटाना चाहिए। 

8. चलती मशीन की कभी भी सफाई नहीं करनी चाहिए।

 9. ग्राइंडिग करते समय चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।

 10. चोट लगने पर तुरन्त चिकित्सा लेनी चाहिए।

 प्रश्न 4. साधारण सुरक्षा के बारे आप क्या जानते हैं 

उत्तर- साधारण सुरक्षा में निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए? –

1. मशीन को चलाने में पहले उसे अच्छी प्रकार देख लेना चाहिए। 

2. चलती मशीन की कभी भी मरम्मत नहीं करनी चाहिए।

 3. कार्यशाला के बुरादे को निश्चित स्थान पर रखना चाहिए।

 4. कार्यशाला में तेल आदि नहीं गिरा होना चाहिए। 

5. नापने वाले औजारों को हमेशा कटिंग टूलों से अलग रखना चाहिए। 

6. बिजली के नंगे तारों को नहीं छूना चाहिए।

 7. चलती मशीन को हाथ से नहीं रोकना चाहिए। 

8. जब क्रेन पर कार्य हो रहा हो तो क्रेन के नीचे नहीं खड़ा होना चाहिए।

9. कार्य करते समय सुरक्षा सम्बन्धी साधनों का प्रयोग करना चाहिए।

 प्रश्न 5. मशीन सम्बन्धी सुरक्षा के बारे में आप क्या जानते हैं ? 

उत्तर- मशीन सम्बन्धी सावधानियों का विशेष देना चाहिए

1. जिस मशीन पर कार्य कर रहे हों उसके भलीभांति चलाने का ज्ञान होना चाहिए।

2. मशीन को चलाने से पूर्व उसका अच्छी प्रकार तेल, ग्रीस एवं नट-बोल्ट देख लेना चाहिएं।

3. बिजली चली जाने पर सभी स्विच आफ कर देने चाहिए।

4. चलती मशीन पर जॉब का नाप नहीं लेना चाहिए। 

5. मशीन के पास उससे सम्बन्धित टूल ही रखने चाहिए।

ये भी पढ़े …….

NCERT Note Book 📗

1- पेंचकस (Screw Driver) किसे कहते है ?

2- प्लायर्स (Pliers) किसे कहते है ?

3- वाइस (Vice) किसे कहते है

Leave a Comment