Gauge kya hai in hindi | All types Gauge definition

Gauge kya hai in hindi | All types Gauge definition

Gauge kya hai in hindi

प्रश्न 1. रिंग गेज (Ring gauged) किसे कहते हैं ?

उत्तर- यह गेज किसी जॉब के बाहरी साइज को जांचने के लिए प्रयोग की जाती है।

यह निम्नलिखित प्रकार की होती है :

  1. प्लेन रिंग गेज (Plain Ring gauge)
  2. थ्रेड रिंग गेज (Thread Ring gauge)
  3. टेपर रिंग गेज (Taper Ring gauge)
  4. फार्म रिंग गेज (Form Ring gauge)

प्रश्न 2. स्क्रू पिच गेज (Screw Pitch gauge) किसे कहते हैं ?

उत्तर – स्क्रू पिच गेज टर्नर और फिटर शाप में चूड़ियों को नापने के लिए प्रयोग की जाती है। इसमें स्टील की पतली-पतली बहुत सी पत्तियां होती हैं जिन पर भिन्न-भिन्न चूड़ियों के पिच के अनुसार दांते बने होते हैं। यह पत्तियां हार्डण्ड और टेम्पर्ड होती हैं। इसकी प्रत्येक पत्ती पर (Thread per Inch) लिखा होता है। इसे चूड़ियों की पिच तथा डैप्थ चैक करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 3. फिलेट गेज या रेडियस गेज (Filler or Radius gauge) किसे कहते हैं ?

उत्तर – फिलेट गेज या रेडियस गेज, फाइल द्वारा फिटर शाप में बनाये कर्व या रेडियस को चैक करने के लिए प्रयोग की जाती है। इसकी हर पत्ती हार्ड व टेम्पर्ड की होती है। यह 0.6 से 25 मि०मी० तक चैक करने के लिए प्रयोग की जाती है।

प्रश्न 4. टेलिस्कोपिक गेज (Telescopic gauge) किसे कहते हैं ?

उत्तर- इस गेज को अधिकतर सिलिंड्रिकल गाइडिंग होल व स्लाट को चैक करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह भिन्न-भिन्न साइजों में आते हैं। इसको प्रयोग करने के लिए इसके ऊपर के हैड को दबाकर घुमाते हैं,उत्तर इस गेज द्वारा किसी जॉब की लम्बाई-चौड़ाई-मोटाई तथा गोल जॉब का व्यास चैक किया जाता है। यह होल के अन्दर फैल जाता है और होल में के सही फिट हो जाता है तो बाहर निकालकर माईक्रोमीटर से नाप लेते हैं। इस प्रकार सही नाप ले लेते हैं।

प्रश्न 5. सेंटर गेज (Centre gauge) किसे कहते हैं ?

उत्तर – सेंटर गेज टर्नर शाप में चूड़ी काटने वाले टूल को चैक करने के लिए प्रयोग की जाती है। यह स्टील की पत्ती का बना होता है जोकि हार्डण्ड एवं टेपर्ड होता है। इसमें V थ्रेड के 60°, 50° 47.5° के भिन्न-भिन्न कोणों के ग्रव बने होते हैं।

प्रश्न 5. वायर गेज (Wire gauge) किसे कहते हैं ?

उत्तर – इसका प्रयोग अधिकतर शीट और वायर की मोटाई को चैक करने के लिए किया है। यह एक स्टील का गोलाकार पीस का बना होता है। इसमें भिन्न-भिन्न माप के वायर के हिसाब से किनारों पर खाचें कटे रहते हैं। खाचें के एक तरफ नम्बर और दूसरी तरफ साइज लिखा होता है। जैसे-जैसे नम्बर बढ़ता है, शीट अथवा वायर की मोटाई घटती रहती है ।

प्रश्न 6. स्नेप गेज (Snap gauge) किसे कहते हैं ?

उत्तर –इस गेज द्वारा किसी जॉब की लम्बाई-चौड़ाई-मोटाई तथा गोल जॉब का व्यास चैक किया जाता है।

प्रश्न 7. ड्रिल गेज (Drill gauge) किसे कहते हैं ?

उत्तर – कई बार काम करते समय शैंक के ऊपर साइज मिट जाता है। इस समय हम इस ड्रिल गेज द्वारा साइज मालूम कर सकते हैं। यह स्टील की 61/4 इंच लम्बी और 25/16 इंच चौड़ी और 5/64 इंच मोटी प्लेट होती है। इसमें स्टैण्डर्ड साईज के होल किये होते हैं और होल के नीचे साईज अंकित होता है। इंच होलों द्वारा आसानी से साइज मालूम किया जा सकता है।

प्रश्न 8. ड्रिल ऐंगल गेज (Drill Angle gauge) किसे कहते हैं ?

उत्तर – ड्रिल के कटिंग लिप्स के कोणों को धातु के अनुसार गाइड किया जाता है। इसलिए ड्रिलों को गाइड करने के बाद इसको गाइड किए हुए कोण तथा कटिंग ऐंगल को ड्रिल ऐंगल गेज द्वारा चैक किया जाता है।

प्रश्न 9. फीलर गेज (Feele gauge) किसे कहते हैं ?

उत्तर – मोटर के पिस्टन या सिलेंडर की चाल व ढीलापन इसके द्वारा नापा जाता है। यह स्टील की पत्तियों का समूह होता है और प्रत्येक पत्ती पर इसकी मोटाई लिखी रहती है। इसका प्रयोग चाल व ढीलापन और मिले हुए पार्ट के बीच के अन्दर के गैप को जांचने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 10. डेप्थ गेज (Depth gauge) किसे कहते हैं ?

उत्तर- इस गेज के द्वारा ब्लाइंड होल, स्लाट, स्टेप आदि चैक करने के काम आती है। इसकी बनावट में एक नैरो रूल होता है जिस पर मीट्रिक और इंग्लिश पद्धति में ग्रेजएशन बनी होती है। यह नेरोरूल एक हैड में स्लाइड करता है। लॉक नट से इसे लाक किया जा सकता है। इस गेज का अधिकतर प्रयोग ब्लाइण्ड, स्लाट स्टेप हिस्से आदि की गहराई 1/2 मि. मि. या 1/64 इंच की सूक्ष्मता में मापने या चैक करने के लिए किया जाता है।

Some Important Question

  1. क्रास पेन हैमर (Cross Pane Hammer) किसे कहते हैं ?
  2. स्ट्रेट पेन हैमर (Straight Pane Hammer) किसे कहते हैं ?
  3. फ्लैट पेन हैमर (Flat Pane Hammer) किसे कहते हैं ?
  4. बाल पेन हथौड़ा (Ball Pane Hammer) किसे कहते हैं ?
  5. ITI Electrician 1st & 2nd Year’s MCQ Question in Hindi 2021
  6. Electrician 1st year MCQ Question in English 2021
  7. ITI 2nd Year Electrician Theory Objective Question 2021
  8. Turner MCQ Question 1st Year Exam paper in hindi
  9. Workshop & Calculation में पूछे जाने वाले बहुविकल्पिक प्रश्न 2021
  10. WSC 1st year MCQ Modal Question paper 2021
  11. Electrician 1st year MCQ in English & Hindi 2021
  12. 2nd Year Electrician Theory Objective Question 2021
  13. Diesel MCQ Question and Answer in Hindi 2021
  14. वेल्डिंग के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर